संविधान रक्षा मार्च में रायगढ़ ग्रामीण के कांग्रेसजन होंगे शामिल, नगेंद्र नेगी ने जारी किए निर्देश

26 नवंबर को रायपुर में निकलेगा राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च, गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक होगा आयोजन
संगठनात्मक निर्देश जारी रायगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इस संबंध में संगठनात्मक निर्देश जारी किए हैं।
सभी पदाधिकारियों की सहभागिता अनिवार्य जारी निर्देश के अनुसार समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, मंडल एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को मार्च में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। संगठन ने अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को सुबह 11 बजे रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस मार्च का उद्देश्य संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प मजबूत करना है।
ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों के मंडल एवं ग्राम कांग्रेस अध्यक्षों, बूथ और सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को रायपुर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी देना अनिवार्य निर्देश में सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों से रायपुर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या और आवश्यक समन्वय की जानकारी समय पर जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
संविधान की रक्षा का संकल्प मजबूत करने की अपील जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री संगठन (प्र.) दीपक मंडल ने कहा कि संविधान दिवस पर आयोजित यह मार्च संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक निर्देशों का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।





