छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर धाम में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की 62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा

Advertisement
Advertisement Carousel

जशपुर के पमशाला में भजन-कीर्तन में शामिल हुए सीएम साय, पत्नी कौशल्या साय के साथ बजाया मंजीरा

राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पमशाला पहुंचे। यहां ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित कार्तिक मास के भजन-कीर्तन कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान अपनी धर्मपत्नी एवं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल्या साय के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कीर्तन मंडलियों के साथ बजाया मंजीरा: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं एवं कीर्तन मंडलियों के साथ मंजीरा बजाकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की। भगवान श्री राधा-कृष्ण के भजनों और संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

62 कीर्तन मंडलियों को आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की सभी 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस पहल से स्थानीय कीर्तन मंडलियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाएंगी परंपराएं: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भजन-कीर्तन हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं। इन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button