रायगढ़

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को मिली स्टेडियम समिती के सचिव की जिम्मेदारी…।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमिश्नर के अनुभव का खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ….।।

सिंहघोष/रायगढ़- जिला कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ स्टेडियम के उचित रखरखाव के लिये नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय को स्टेडियम समिती के सचिव की जिम्मेदारी दी है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ स्टेडियम बोइरदादर एवं स्पोर्ट्स कंपलेक्स का रखरखाव एवं संचालन हेतु रायगढ़ स्टेडियम समिति के वर्तमान सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर के स्थान पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है उक्त आदेश को रायगढ़ स्टेडियम समिति के अध्यक्ष कलेक्टर भीम सिंह ने तत्काल प्रभाव से लागू किया है,वैसे भी निगम आयुक्त प्रशासनिक पद में रहकर अपने दिनचर्या में खेल को विशेष महत्व देते है,प्रतिदिन रनिंग,जिम एवं लांग टेनिस,बैडमिंटन पर इनका फोकस रहता है,विगत दिनों शहर के आयोजन रियो आई पी एल,कार्डिनल कप में इन्होंने प्रतिभागी के रूप में भी क्रिकेट खेला साथ ही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता एवम बास्केट बॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भी रहे,निश्चित ही आयुक्त को समिति के सचिव के दायित्व मिलने से अपरिहार्य व्यवस्था बिजली पानी की कमी दूर होगी तो समिति के शुल्क अर्जन पर भी कसावट आएगी,इसके साथ ही स्टेडियम को उन्नत करने के लिए योजना बनाएंगे इस तरह रायगढ़ स्टेडियम में खेल के साथ खिलाड़ियों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button