Uncategorised

बिलासपुर राइस मिल में गंभीर गड़बड़ी करोड़ों रुपय के धन जब्त सील किया गया राइस मिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले में कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के दौरान एक राइस मिल में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर करोड़ों रुपये मूल्य के धान को जब्त कर लिया गया, वहीं संबंधित राइस मिल  को सील कर दिया गया है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, राइस मिल संचालक द्वारा कस्टम मिलिंग के तहत 27 हजार क्विंटल धान का उठाव दर्शाया गया था। लेकिन जब प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया, तो केवल 24 हजार क्विंटल धान ही मौजूद पाया गया। इस तरह 3 हजार क्विंटल धान के गायब होने से सरकारी रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में बड़ा अंतर उजागर हुआ।

धान रिसायकलिंग की आशंका, जांच तेज
प्रारंभिक जांच में धान की रिसायकलिंग की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button