Uncategorised

रायगढ़ : जंगली हाथियों का कहर, एक ही रात में 83 किसानों की फसल बर्बाद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने एक बार फिर तबाही मचाई है। धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने 83 किसानों की धान की फसलें रौंद दीं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों धरमजयगढ़ वनमंडल में कुल 49 हाथी अलग-अलग दलों में घूम रहे हैं — जिनमें कापू और बाकारूमा रेंज में 17-17, छाल रेंज में 8, धरमजयगढ़ में 5, जबकि बोरो और लैलूंगा रेंज में एक-एक हाथी की मौजूदगी है। इनमें 21 नर, 17 मादा और 13 शावक शामिल हैं।

कापू रेंज में मौजूद 17 हाथियों के झुंड ने बीती रात सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने 81 किसानों की धान की फसलें रौंद दीं। वहीं छाल रेंज के सिंघीझाप और बाकारूमा के साजापाली गांव में भी दो किसानों की फसलें बर्बाद हुईं।

गौरतलब है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में खेतों में फसलें पककर तैयार हैं, लेकिन हाथियों के हमले से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लगातार हो रहे ऐसे घटनाक्रमों से ग्रामीणों में रोष और भय दोनों व्याप्त हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button