रायगढ़

सुनील अग्रवाल(सी.ए) के खिलाफ लकवाग्रस्त “मंजूर” बैठा अनशन में…। काम करा भुगतान न देने का लगाया आरोप…।।

हालत गम्भीर,परिवार का इकलौता कमाऊ रशुकदारो की बेईमानी से सड़क पर आया…।।

सिंहघोष/रायगढ़-19.8.21- अब तक आपने शहर के कई सफेद पोशों के काले कारनामों की कहानियाँ सुनी होंगी। परन्तु आज सामने आए एक वाकिये को देख- सुनकर इंसानियत से आपका भरोसा उठ जाएगा। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके रामनिवास चौक में फ्लाई ओवर के नीचे सड़क में अनशन पर बैठा एक बीमार अशक्त व्यक्ति जो खुद का नाम मोहम्मद मंजूर निवासी सोनुमुडा बजरंग पारा का रहने वाला बता रहा है। वह बीते दो दिनों से बिना कुछ खाए पिए ही राम निवास टाकीज चौक पर अग्रसेन महाराज की मूर्ति के पास ही अपनी मांगों वाली कुछ पोस्टर को बिखेर कर लेटता है। उसे इस हाल में देखकर शहर के लोग उसके पास जाकर उसका हालचाल पूछते हैं।

इस क्रम में आज कुछ मीडिया कर्मियों की नजर भी पीड़ित पर पड़ी। उसे इस तरह यहां बेहाल पड़े रहने की वजह पूछी तो उसने शहर के दो चित- परिचित कारोबारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उसने यह बताया कि आज उसकी इस दयनीय हालत के लिए भी वही दोनों शख्स जिम्मेदार है।
पीड़ित ने उनका नाम सुनील अग्रवाल ca और संजय अग्रवाल कारोबारी बताया। युवक का आरोप है कि दोनों ने उससे करीब 1 करोड़ रु का काम करवाने के बाद उसे भुगतान नही कियॉ। उनकी बेईमानी की वजह से वह वर्ष 2014-15 से उनके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। उसने दोनों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में ठगी और बेईमानी की शिकायत भी की थी,परन्तु उनकी ऊंची रसूख के चलते उसे अब तक न्याय नही मिला। इधर इस बड़ी बेईमानी की वजह से उसका घर-जमीन और जमा पूंजी देनदारों का कर्ज चुकाने में निकल गई। ऊपर से उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने और मानसिक परेशानी के कारण वह लकवा ग्रस्त हो गया। वर्तमान में उसके शरीर का निचला हिस्सा काम नही कर रहा है इसलिए उसका उठ बैठ पाना सम्भव नही है।फिर भी वह इस आस में यहां पूरे दिन भूखे-प्यासे लेटा रहता है कि शायद किसी की मदद से शहर के दो तथाकथित सफेद पोश कारोबारियों के पास फंसे उसके पैसे मिल जाएं। हालांकि अभी इस मामले में दूसरे पक्ष की बात सामने नही आ पाई है। परन्तु यह भी उतना ही बड़ा सच है कि कोई भी मजबूर और नि:शक्त इंसान बिना किसी वजह के इस तरह अपनी मांग को लेकर सड़क पर नही आ बैठता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button