सूरज बली के घर से महुआ शराब जप्त ,कोसीर पुलिस की कार्रवाई

सिंहघोष/कोसीर । ग्रामीण अंचलों में इन दिनों महुआ शराब की गांव-गांव में हो रही अफरा-तफरी 20 अप्रैल को कोसीर पुलिस टीम कोसीर थाना प्रभारी विजय पैकरा ,उप निरीक्षक महादेव चौहान व आरक्षक लॉक डाउन के दौरान कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर ,पासिद, मलदा, दहिदा, अंडोला ,जशपुर तरफ रवाना हुए थे पुलिस को पुलिस मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम जशपुर कछार के सूरजबली जयसवाल पिता पंचम जयसवाल उम्र 40 वर्ष के घर में पहुंचकर पूछ ताछ करने पर उनके घर से महुआ शराब मिला ।पुलिस से जानकारी के अनुसार सूरजबली अपने घर के आँगन के गड्ढे में महुआ शराब को बेचने के लिए रखा था पूछताछ से इस बात का खुलासा हुआ सूरजबली के घर से 20 प्लास्टिक पाउच में भरी महुआ शराब जप्त किया गया जो 3 लीटर 600 मिली लीटर था आरोपी को धारा 91आ फ़ौ की नोटिस दिया जो शराब रखने के संबंध में कोई लाइसेंस नहीं दिया गवाहों के बीच मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के समक्ष 10 हजार की मुचलका पर रिहा किया गया अपराध पंजीबद्ध किया गया और विवेचना में लिया गया ।












