छत्तीसगढ़रायगढ़

अपूर्ण केलो परियोजना को लेकर विधायक प्रकाश नायक ने किया सदन का ध्यानाकर्षण…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-०८.०३.२२- विधायक प्रकाश नायक विधानसभा के बजट सत्र में अपूर्ण केलो नहर परियोजना को लेकर सदन का ध्यानाकर्षण किया। विधायक ने सदन में कहा कि रायगढ़ जिला में केलो परियोजना अंतर्गत कई किसानों को सिंचाई का लाभ आज पर्यन्त नहीं मिल पा रहा है। जबकि केलो डेम का निर्माण कई वर्ष पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। केलो परियोजना अंतर्गत लगभग 22000 हे. कृषि भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य है। परन्तु वर्तमान में केवल 5-6 हजार हे. कृषि भूमि को ही सिंचाई का लाभ मिल रहा है। नहरों का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण कई किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा है। पुसौर क्षेत्र के सुकुल भठली,पड़िगांव,देवलसुर्रा इत्यादि अनके ग्रामों में नहर निर्माण का कार्य अब तक अपूर्ण है समय पर नहर निर्माण का कार्य पूर्ण न होने एवं किसानों को सिंचाई का लाभ न मिलने से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञातव्य हो कि रायगढ़ विधायक क्षेत्र के विकाश को लेकर लगातार विधानसभा में मुखर रहते हैं। केलो परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण पुसौर क्षेत्र के बहुत से किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर विधायक प्रकाश नायक ने आज विधानसभा में सदन का ध्यानाकर्षण किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button