छत्तीसगढ़संपर्क

राजनांदगांव:-पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्मचारियों के हित में पुलिस बैक से आकस्मिक ऋण,शिक्षा ऋण और बच्चों के विवाह हेतु ऋण देने का लिया गया फैसला…।।

जनरल बॉड़ी मीटिंग में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा पुलिस वेलफेयर हेतु लिया गया प्रभावी कदम….।।

🔹 पुलिस बैंक से पुलिस कर्मचारियों को कम ब्याज दरों पर आसानी से ऋण देने हेतु नियमों का किया गया सरलीकरण।

🔹 पुलिस बैंक में ऋण पर ब्याज दर 10 प्रतिशत से घटा कर किया गया 08 प्रतिशत

🔹 पुलिस बैंक में सेविंग पर ब्याज दर 05 प्रतिशत से बढ़ा कर दिया गया 06 प्रतिशत।

🔹 ऋण के रकम की सीमा जो पहले 03 लाख थी उसे बढ़ा कर 05 लाख किया गया।

🔹 लोन हेतु अंशदान 10 प्रतिशत से घटा कर किया गया 5 प्रतिशत।

🔹 अब कर्मचारियों को 5 लाख का बीमा पुलिस बैंक के माध्यम से देने पर कर्मचारियों में हर्ष का माहौल।

पुलिस अधीक्षक के इन निर्णयों का पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया स्वागत।

सिंहघोष/राजनांदगांव-१०.०३.२२- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के सभागार में (पुलिस बैंक) छत्तीसगढ़ पुलिस साख सहकारी मर्यादित राजनांदगांव के सदस्यों का जनरल बॉड़ी मीटिंग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह द्वारा आहुत कर पुलिस के वेलफेयर हेतु कई प्रभावी कदम उठाये गये। राजनांदगांव जिले में पुलिस बैंक वर्ष 2000 से छत्तीसगढ़ पुलिस साख सहकारी मर्यादित राजनांदगांव के नाम से संचालित है जिसमें 1428 कर्मचारी हितग्राही के रूप में जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस बैंक का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात उनके द्वारा पुलिस कर्मचारियों को पुलिस बैक के माध्यम से और ज्यादा लाभ पहुंचाने की मनसा से जनरल बाडी की मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसले लेकर कर्मचारियों को लाभान्वित करने हेतु नियमों में संशोधन किया। संशोधन मुख्य रूप से पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी जो पुलिस बैंक के सदस्य हैं कम ब्याज दरों पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा पुलिस बैंक में ऋण पर ब्याज दर पूर्व में 10 प्रतिशत था जिसे घटा कर 08 प्रतिशत किया गया है। पुलिस बैंक में सेविंग पर ब्याज दर 05 प्रतिशत था जिसे बढ़ा कर 06 प्रतिशत किया गया है साथ ही ऋण प्राप्त करने का रकम प्रति खाताधारक की सीमा पहले 03 लाख था उसे बढ़ा कर 05 लाख कर दिया गया जो जरूरतमंद के लिए बहुत बढ़ी राहत है। ऋण हेतु हितग्राहियों का पुलिस बैंक में ऋण के रकम का अंशदान 10 प्रतिशत निर्धारित था जिसे घटा कर 05 प्रतिशत किया गया है। कोई कर्मचारी जिसकी सदस्यता पुलिस बैंक में 01 वर्ष हो वह भी ऋण प्राप्त करने हेतु पात्र होगा। अब कर्मचारियों के हित में नये प्रावधान तैयार कर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को 05 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा पुलिस बैंक के माध्यम से देने का फैसला लिया गया है साथ ही आकस्मिक ऋण, शिक्षा ऋण एवं बच्चों के विवाह हेतु ऋण पुलिस बैंक से दिया जायेगा। जिससे कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इतने वर्षो में पहली बार पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिह द्वारा पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर हेतु इतना बड़ा सकारात्मक फैसला लिया गया जो 01 अप्रेल 2022 से लागू होगा। बैठक में शामिल जनरल बॉड़ी के सदस्यगण और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा पुलिस अधीक्षक के इस फैसले का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button