रायगढ़संपर्क

सक्ति एसडीओपी के बिगड़े बोल, मामले ने पकड़ा तूल…। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन…।।

SDOP तस्लीम खान को अपने शब्द वापस लेना होगा, अन्यथा राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सड़को पर उतरेगी -केदार नाथ साहू, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़

सिंहघोष/रायगढ़/.16.09.22.कैलाश आचार्य…

सक्ति:- दिनांक 15-09-2022 लगभग रात 8 बजे एक गौवश को बोलेरो ने ठोंकर से मार दिया,गौवंश बुरी तरह से जख़्मी हो गया, इलाज के दौरान 50 से अधिक टांके लगे,राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ति जिलाध्यक्ष मयंक सिंह ने थाना संपर्क किया, sdop तस्लीम खान जी गश्ती पर निकले थे इसी दौरान गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों की मौके पर ही मुलाकात मुलाक़ात हो हुई, एसडीओपी को घटना की जानकारी दी गयी, sdop तस्लीम खांन ने कहा इतने गौवंश रोड के घूम रहे तो घटना होंगी ही, क्या कर रहे है “दो कौड़ी के गौसेवक” बोल कर इस तरह से हमारा अपमान किया,एक प्रशानिक अधिकारी को ये शोभा नहीं देता, हम कितने निश्वार्थ भाव से गौमाता क़ी सेवा मे लगे हैँ, इसके साक्ष सक्ति नगरवासी है।

राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सक्ति के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह के द्वारा उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि हम गौसेवको को किये गये अपमानित शब्द को sdop तस्लीम खान वापस लेना होगा, अन्यथा राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी सड़को पर उतरेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button