राज्य

21 साल के हमउम्र प्रेमी जोड़े ने पानी टंकी में कूदकर जान देने की कोशिश..चक्रधर नगर पुलिस की सतर्कता से बची जान

सिंहघोष/रायगढ़। रायगढ़ शहरी क्षेत्र के चक्रधर नगर क्षेत्र से एक बड़ी घटना प्रकाश में आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पानी की टंकी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। घटना रायगढ़ के सिचाई कॉलोनी की हैं। जहां प्रेमी प्रेमिका ने अज्ञात कारणों से टंकी के अंदर कूदकर अपना जान देने की कोशिश की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ का रहने वाला युवक और तमनार ब्लाक की रहने वाली युवती दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। दोनों की उम्र 21 वर्ष है। दोनों ने किन कारणों से अपना जान गवाने की कोशिश की है। यह अभी पता नही चल पाया है।

घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर थाना प्रभारी विवेक पाटले अपनी टीम के साथ पहुंच पुलिस टीम और दमकल की टीम ने मिलकर दोनों को बाहर निकाला।

घटना में दोनों के सिर पर चोट आई है उनकी मरहम पट्टी की जा रही है इस दौरान दोनों के बीच प्यार भी काफी देखा गया घायल अवस्था में भी भले ही उन्हें किसी बात की सुध नहीं थी। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। उन्होंने यह घातक कदम क्यों उठाया। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी तो सिर्फ वही दे सकते हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

फिलहाल चक्रधर नगर थाना प्रभारी विवेक पाटले मौके पर पहुच कर मामले को संज्ञान में लेकर दोनों घायल युवक युवतियों को अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button