छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

छोड़ गए थे अपने तो राइनो ने ली सुध…गीली जमीन पर सो रही वृद्ध महिला को पहुंचाये वृद्धा आश्रम।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़ दिनांक 20-06-2020 की रात्रि करीब 20.15 बजे थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत ग्राम जोरापाली से कॉलर ने एक वृद्ध महिला को रोड़ किनारे गीली जमीन पर सोते हुए देखकर डॉयल 112 को कॉल कर सूचना दिया । इवेंट कोतरारोड़ राइनो को मिलने पर, ERV कोतरारोड़ में कार्यरत आरक्षक सन्नी मालाकर, ERV वाहन के चालक सुरेश सारथी के साथ मौके पर पहुंचे । एक घर के सामने रोड किनारे गीली जमीन पर वृद्ध महिला उम्र करीब 75 वर्ष सोयी हुई थी । राइनो स्टाफ वृद्ध महिला को उठाये और ERV वाहन में बिठाये । पूछताछ किये तो अपना नाम रामबाई बिलासपुर की रहने वाली बताई, कहां आयी हो पूछने पर अपने रिस्तेदार के घर आना बतायी । राइनो स्टाफ द्वारा आसपास के घरों में महिला के संबंध में पूछताछ किये तो कोई उसे पहचाना नहीं । तब राइनो स्टाफ उसे पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धा आश्रम छोड़कर आये ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button