छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री तापमान का पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

Advertisement

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी बताए जा रहे हैं।

आग की लपटों से घिरे व्यक्ति का वीडियो आया सामने

घटना से जुड़ा एक भयावह वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा दिखाई देता है और बदहवास हालत में सीढ़ियों से नीचे दौड़ता नजर आता है। इस दौरान आसपास मौजूद मजदूर उसे बचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

मशीन का नोजल नीचे आने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है। उस समय ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में मौजूद थे और ठेकेदारी का काम कर रहे थे। इसी दौरान टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया। इसके बाद करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए।

प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी गंभीर दुर्घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन, मशीनों के रखरखाव और आपातकालीन बचाव व्यवस्था की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button