रायगढ़

अमित पटेल की कृषि अधिकारी परीक्षा में उपयोगी बहुप्रतिक्षित पुस्तक का कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया विमोचन…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष-
रायगढ़ के युवा कृषि अधिकारी अमित पटेल की कृषि अधिकारी परीक्षा के लिए उपयोगी बहु प्रतिक्षित पुस्तक का विमोचन कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने किया साथ ही केलो मैया की कॉफी टेबल पुस्तक की सराहना की ।
कृषि अधिकारी परीक्षा का पूरा सिलेबस 358 पेज में उपलब्ध कराने की कोशिश किया गया है पुस्तक दिल्ली ICAR कैंपस के भूतपूर्व वैज्ञानिक श्री रूप सिंग मैत्री ,रायगढ़ कृषि कॉलेज के डीन डॉ अजित कुमार सिंग ,रायगढ़ में कार्यरत कृषि अधिकारी अमित पटेल ने प्रकाशित की है अमित पटेल अपने विभागीय कार्य के साथ रक्तदान ,पर्यावरण जागरूकता जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है इसी कड़ी में कृषि छात्रों के हित में कृषि छात्रों के लिये पुस्तक लिखे है जो बहु प्रतिक्षित थी।
अमेजन में आते ही पुस्तक प्री बुक हो गयी हैं अग्रिगो पुस्तक रायगढ़ के प्रमुख पुस्तक दुकान के साथ रायपुर ,बिलासपुर ,एग्रीकल्चर कॉलेज रायपुर में उपलब्ध करायी जा रही है ।पुस्तक के विषय मे बताते हुए अमित पटेल ने बताया कि कृषि छात्रों को त्रुटि रहित पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है फिर भी कोई त्रुटि रह जाती है तो पुस्तक के कवर में क्यू आर दिया गया है जिसकी सहायता से छात्रों को कलर e बुक निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही जो अपडेट या त्रुटि सुधार होंगे वो भी जोड़े जायेंगे ।
अमित कृषि छात्रों के हित मे पहले भी कार्य करते रहे है सहायक वन संरक्षक परीक्षा में कृषि का विस्तृत सिलेबस जुड़वाने कृषि छात्रो को आवेदन के लिए माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया था जिसका सुपरिणाम है कि इस बार सहायक वन संरक्षक में कृषि छात्र अधिक संख्या में चयनित हुए है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button