IDFC First Bank Credit Card यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 18 जून से बदलेंगे रिवॉर्ड्स और ऑफर्स

नई दिल्ली। IDFC FIRST Bank के क्रेडिट कार्ड (credit card) उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बैंक 18 जून से अपने कई कार्ड्स पर रिवॉर्ड पॉइंट्स (reward points), कैशबैक और मूवी ऑफर्स से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम लागू होने के बाद कई यूजर्स के फायदे सीमित हो सकते हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैधता अब सीमित
अब तक कई क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स आजीवन वैध रहते थे, लेकिन नए नियमों के तहत कुछ कार्ड्स में इनकी वैधता घटाकर 24 महीने कर दी जाएगी। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने मौजूदा पॉइंट्स जल्द चेक कर उपयोग कर लें।
मूवी ऑफर्स अब खर्च पर निर्भर
बैंक ने मूवी टिकट बेनिफिट्स में भी बदलाव किया है। अब डिस्काउंट या फ्री टिकट पाने के लिए हर महीने एक निश्चित खर्च करना जरूरी होगा।
- कुछ कार्ड्स पर 100 रुपये तक 25% छूट मिलेगी।
- IDFC FIRST Select Credit Card जैसे प्रीमियम कार्ड्स पर Buy 1 Get 1 ऑफर तभी मिलेगा, जब पिछले कैलेंडर महीने में ₹20,000 या उससे अधिक खर्च किया गया हो।
कैशबैक के नियम हुए सख्त
प्रीमियम कार्डधारकों के लिए कैशबैक (cashback) पाना अब पहले से कठिन होगा।
अब प्रत्येक बिलिंग साइकिल में आपकी क्रेडिट लिमिट तक खर्च करने पर ही कैशबैक मिलेगा।
निर्धारित सीमा से अधिक खर्च पर अतिरिक्त कैशबैक नहीं मिलेगा। इसमें रीपेमेंट के बाद उसी साइकिल में दोबारा खर्च किए गए ट्रांजेक्शन भी शामिल होंगे।
यह बदलाव खास तौर पर इन कार्ड्स पर लागू होगा:
- FIRST Earn Credit Card
- IndiGo IDFC FIRST Credit Card
- FIRST SWYP Credit Card
रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में भी बदलाव
चुनिंदा कार्ड्स पर अब:
- Dining, Travel और International spends पर 10X reward points मिलेंगे (नई शर्तों के अनुसार)
- अन्य सामान्य खर्चों पर 3X reward points
- Utility, Insurance, Railway और FASTag पर 1X reward points
हालांकि UPI rewards में कोई बदलाव नहीं किया गया है:
- ₹2000 तक खर्च पर 1X reward
- ₹2000 से अधिक खर्च पर 3X reward
किन ट्रांजेक्शन पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड
इन खर्चों पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा:
- Fuel
- EMI transactions
- Cash withdrawal
इन बदलावों के बाद बैंक ग्राहकों के लिए अपने कार्ड के FAQ और Terms & Conditions पढ़ना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है, ताकि किसी भी ऑफर या रिवॉर्ड का लाभ उठाने में भ्रम न हो।







