छत्तीसगढ़

Kondagaon Road Accident : नेशनल हाईवे-30 पर बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री घायल

Advertisement

कोंडागांव। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर बोरगांव पुल के पास सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रॉयल यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

गंभीर घायलों को कोंडागांव रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है। हादसे में घायल अन्य लोगों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button