देश विदेश

Kulgam Terror Attack : सक्ती के दीपक रात्रे का जम्मू-कश्मीर में ही अंतिम संस्कार, गृहग्राम नहीं पहुंच सका पार्थिव शरीर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सक्ती। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत बुंदेली गांव निवासी दीपक रात्रे का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही कर दिया गया। पार्थिव शरीर गृहग्राम नहीं पहुंचने से परिवार और ग्रामीणों में मायूसी के साथ नाराजगी का माहौल है।

परिजनों ने की थी गांव में अंतिम संस्कार की मांग

परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की थी कि दीपक रात्रे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बुंदेली लाया जाए, ताकि पूरे गांव की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी जा सके। हालांकि यह संभव नहीं हो पाया और जम्मू-कश्मीर में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रोजगार की तलाश में गए थे जम्मू-कश्मीर

जानकारी के अनुसार, दीपक रात्रे रोजी-रोटी की तलाश में जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करने गए थे। कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा प्रवासी मजदूरों पर की गई गोलीबारी में दीपक समेत छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दीपक के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनका एक भाई दिव्यांग है। ऐसे में घर की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दीपक के कंधों पर थी। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button