Uncategorisedछत्तीसगढ़

इबोला अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी, यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंता के बीच राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर विशेष जांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग और आइसोलेशन की व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग और हेल्थ चेकअप अनिवार्य कर दिया गया है। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल आइसोलेशन और उपचार की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

अफ्रीकी देशों में बढ़ते मामलों के बाद बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि कांगो और युगांडा समेत कई अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर चिंता जताते हुए निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है।

हालांकि भारत में अब तक इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर केंद्र और राज्य सरकारें सतर्कता बरत रही हैं।

केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि देश में फिलहाल इबोला का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन एयरपोर्ट, बंदरगाहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ICMR और अन्य एजेंसियों को सर्विलांस और टेस्टिंग के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button