Uncategorised

National Tobacco Control Programme : रायगढ़ को तंबाकू मुक्त बनाने की तैयारी तेज, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए सख्त निर्देश

Advertisement

जिला समन्वय समिति की बैठक में अभियान की समीक्षा, स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर कड़ाई के निर्देश

रायगढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अभियान कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्ती

कलेक्टर ने कहा कि तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों को देखते हुए जनजागरूकता के साथ कानून का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाया जाए। साथ ही शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

बिना वैधानिक चेतावनी वाले उत्पादों पर भी कार्रवाई

बैठक में कलेक्टर ने ऐसे तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए, जिन पर स्वास्थ्य संबंधी वैधानिक चेतावनी अंकित नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायतों पर रहेगा विशेष फोकस

कलेक्टर ने जिले में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत की अवधारणा को प्राथमिकता के साथ लागू करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

जनजागरूकता अभियान रहेगा जारी

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक उपाध्याय ने कार्यक्रम की प्रगति, जनजागरूकता गतिविधियों और प्रवर्तन दल की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय और सतत जागरूकता अभियान के माध्यम से जिले में तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैकरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button