रायगढ़

Raigarh news ₹75 लाख के स्कूल भवन का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शाला नायक सुमन के हाथों रखवाई विकास की नींव

Advertisement

Raigarh News: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोले वित्त मंत्री—बेहतर शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। नया स्कूल भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा।

शाला नायक सुमन के हाथों कराया भूमिपूजन

कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवीन स्कूल भवन का भूमिपूजन विद्यालय के शाला नायक सुमन के हाथों कराया। इस पहल के जरिए उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मान देने के साथ उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वित्त मंत्री ने सुमन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में इतनी ऊंचाई हासिल करें कि भविष्य में वे उनसे भी बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन करें। उनके इस आत्मीय व्यवहार से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

नवीन स्कूल भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के संकल्प पर जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button