रायगढ़

जिंदल स्टील रायगढ़ में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Advertisement

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर हुई विधिवत पूजा-अर्चना, संयंत्र की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना

रायगढ़। सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिंदल स्टील, रायगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर संयंत्र के सेंट्रल वर्कशॉप के सामने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

कार्यपालन निदेशक ने की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान जिंदल स्टील रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने संयंत्र, अधिकारियों-कर्मचारियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, सुरक्षा तथा निरंतर प्रगति के लिए कामना की।

इस अवसर पर संयंत्र परिसर में विश्वकर्मा जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित अन्य लोगों ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

आम लोगों के लिए खोला गया मेन गेट

विश्वकर्मा जयंती पर जिंदल स्टील में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत संयंत्र का मेन गेट आम जनता के लिए खोला गया। सुबह से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी संयंत्र परिसर पहुंचे।

हजारों लोगों ने किया भगवान विश्वकर्मा के दर्शन

आसपास के गांवों और रायगढ़ शहर से पहुंचे लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन किए। इसके साथ ही संयंत्र परिसर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया।

मेन गेट आम जनता के लिए खोले जाने से लोगों को संयंत्र परिसर को करीब से देखने और विश्वकर्मा जयंती के आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button