रायगढ़

रायगढ़ टिटलागढ़ पैसेंजर में महिला का बैग चोरी, चांदी के जेवर व दस्तावेज गायब

Advertisement

रायगढ़। टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला का बैग चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यात्रा के दौरान हुआ मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हे निवासी प्रेमशीला पाण्डव (33 वर्ष), अपने 8 माह के बच्चे के साथ दो दिन पहले बाराद्वार गई थीं। गुरुवार सुबह वह टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन से रायगढ़ लौट रही थीं।

रायगढ़ स्टेशन पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपना बैग जांचा तो उसमें रखा पर्स गायब था।

बैग में थे जेवर और जरूरी दस्तावेज

पीड़िता के अनुसार, पर्स में चांदी की दो जोड़ी पायल, अंगूठी, ब्रेसलेट सहित एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, जो चोरी हो गए।

जीआरपी ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

महिला की शिकायत पर रायगढ़ जीआरपी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(सी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।

रेलवे पुलिस का कहना है कि ट्रेन और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button