रायगढ़

नवनियुक्त एल्डरमेनो का महापौर कक्ष में हुआ अभिनंदन।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाखा यादव के उद्बोधन ने भरा एल्डरमेनो में जोश

सिंहघोष/रायगढ़ नगर पालिक निगम रायगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा चयनित एल्डरमेनो का महापौर,सभापति,एम आई सी सदस्य,पार्षद,कांग्रेस के पदाधिकारी एवम प्रबुद्धजन की उपस्थिति में अभिनदंन कार्यक्रम रख स्वागत एवम सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिये 7 एल्डरमेनो की नियुक्ति की गई है,जिनके चयन से निगम के जनप्रतिनिधियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है,नवनियुक्त एल्डरमेनो में दयाराम धुर्वे,राजेंद्र पांडेय,विज्जु ठाकुर,चंद्रेशेखर चौधरी,वसीम खान,विजय टंडन,राजेश शुक्ला का रायगढ़ के महापौर जानकी काट्जू एवम सभापति जयंत ठेठवार समेत नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव एम आई सी विकास ठेठवार,रत्थु जायसवाल,राकेश तालुकदार,शौक़ी बघेल,संजय चौहान,आरिफ हुसैन,अमृत काट्जू,श्याम काट्जू,प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम ने सातों एल्डरमेनो का ससम्मान स्वागत कर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के संचालन में शाखा यादव ने नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए क्रमशः सम्मान हेतु आमंत्रित किया एवम राज्य शासन के नियुक्ति को निर्विवाद बताते हुए मिलजुलकर शहर के विकास के लिये प्रतिबद्ध होने आग्रह किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button