Uncategorised

रायगढ़ में दंतैल हाथी का उत्पात: राइस मिल का गेट तोड़ा, बोरी धान खाई और फैलाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। बीती रात जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत मेढरमार गांव में संचालित संजय राइस मिल में एक दंतैल हाथी के घुसने से अफरातफरी का माहौल बन गया। हाथी ने राइस मिल का मेन गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया और धान की कई बोरियों को खा लिया व बिखेर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 12 बजे की है। हाथी सबसे पहले रात 10 बजे आमगांव की तरफ से आकर राइस मिल में घुसा। इसके बाद दूसरी बार रात 12 बजे और तीसरी बार सवा 1 बजे के करीब उसने फिर से राइस मिल में प्रवेश किया। हर बार हाथी मित्र दल की टीम मौके पर मौजूद रही और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

ग्रामीणों और राइस मिल के कर्मचारियों ने बताया कि हाथी के बार-बार लौट आने से लोग पूरी रात दहशत में रहे। टीम ने कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास लगातार जारी रखा।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों ने हाथी की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button