रायगढ़

तमनार, चक्रधरनगर, कोसीर क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्यवाही। सरिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरूद्ध छेड़ा अभियान …!!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-थाना तमनार टी.आई. अभिनवकांत सिंह की अगुवाई में तमनार क्षेत्र के प्रमुख सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी गगन कुमार साव पिता दिन दयाल साव उम्र 25 वर्ष साहूपारा पुरानी बस्ती तमनार को बाजीरावपारा तमनार में मोबाईल पर सट्टा नम्बर लेते रंगे हाथों तमनार पुलिस पकड़ी। आरोपी से नगदी रकम 2900 रूपये, एक नग सैमसंग कंपनी, मोटर सायकल व कागज में लिखे सट्टा-पट्टी रकम जप्त किया गया है । आरोपी के लुक-छिपकर सट्टा नम्बर मोबाईल पर लेने की शिकायतें आ रही थी , जिस पर कल तमनार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी से नगदी सहित कुल 122900 रूपये की सम्पत्ति जप्त की गई है। आरोपी पर 4(क) सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई है । सट्टा कार्यवाही की श्रृंख्ला में आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अम्बेडकर आवास आई.टी.आई. के पास आरोपी संतोष यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 29 वर्ष साकिन गोड़म थाना सारंगढ हा.मु. मोदी नगर थाना चक्रधरनगर तथा कोसीर पुलिस द्वारा ग्राम सिंघनपुर में गजेन्द्र कुमार महिलाने पिता मीताराम उम्र 26वर्ष साकिन सिंघनपुर थाना कोसीर पर सट्टा एक्ट की कार्यवाही की गई है। आरोपी संतोष यादव से 1750 रूपये तथा आरोपी गजेन्द्र महिलाने से 560 रूपये व सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। सरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में महुआ शराब की बिक्री पर रोक लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 10.08.2020 को 02 प्रकरणों में 50 लिटर महुआ शराब* की जप्ती की गई थी। आज दिनांक 11.08.2020 को बडे नावापारा खैरगढी रोड पर आरोपी अर्जून निषाद पिता भगत राम निषाद उम्र 28 वर्ष साकिन बडे नावापारा से 20 लिटर, आरोपी रघुनाथ पटनायक पिता दयानिधी उम्र 32वर्ष सा0 रिसोडा थाना सरिया से 03 लिटर एवं आरोपी अजय कुमार सारथी पिता गंगाधर सारथी उम्र 25 वर्ष बार थाना सरिया से 04 लिटर महुआ शराब कुल 27 लिटर महुआ शराब मुखबिर सूचना पर कार्यवाही कर पकड़ा गया है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button