छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़ में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, शातिर आरोपी चन्द्रभूषण डनसेना गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा (jua satta) और ऑनलाइन बेटिंग (online betting) के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस (police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। छाल थाना क्षेत्र में हुई इस रेड से इलाके में हड़कंप मच गया।

गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चन्द्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु (28) ग्राम बरभौना का निवासी है। वह केवल सट्टा संचालक ही नहीं, बल्कि पहले से गंभीर अपराधों में भी शामिल रहा है। वर्ष 2023 में उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह डकैती की वारदात में भी शामिल रहा और फरार चल रहा था।

IPL मैच के दौरान चला रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस को सूचना मिली थी कि आईपीएल मैच के दौरान पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के मुकाबले में आरोपी बॉल-टू-बॉल सट्टा (cricket satta) संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुरकुट नदी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके मोबाइल से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े कई डिजिटल सबूत और लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं।

सट्टा खेलने वाला युवक भी पकड़ा गया

पूछताछ में रुपधर पटेल (22) का नाम सामने आया, जो ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सट्टा खेल रहा था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके मोबाइल में ट्रांजेक्शन और चैट के साक्ष्य भी मिले।

82 हजार से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नगदी सहित करीब 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध गतिविधियों पर पुलिस का सख्त रुख

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से ऐसे कार्यों से दूर रहने की अपील करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा आरक्षक राजेश राठौर, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और सलीमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button