रायगढ़

संजय कंपलेक्स मंडी में कृष्ण कुमार कछवाहा को नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.29.07.22.संजय कॉम्प्लेक्स सब्जी मंडी सचिव श्री कृष्ण कुमार कछवाहा के आकस्मिक निधन पर संजय कॉम्लेक्स के व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से गुरुवार को सब्जी मंडी बंद रखा गया साथ ही अपने नेता को श्रद्दांजलि अर्पित करने संजय काम्प्लेक्स सब्जी बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में न केवल व्यापारी बंधु बल्कि भाजपा, कॉंग्रेस, शिवसेना सहित सभी वर्गों के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने मौजूद रहे। सभी ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारियों बंधुओं ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कृष्ण कुमार जी का जीवन बहुत ही संघर्ष और कठनाइयों से गुजरा था उन्होंने सदा गरीबो के हित के लिए आवाज उठाई हमेशा से सब्जी मंडी के व्यपारियो के हित के लिए लड़ाई लड़ी यहां तक की सब्जी व्यपारियो के पसरे निर्माण के मामले को लेकर उच्च न्यायालय तक गए। उनका जाना हम व्यापारियों के लिए अपूरणीय क्षति है तथा उनके सभी योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी की आंखें नम थी और उन्होंने नम आंखों के साथ अपने साथी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष श्री गोपी ठाकुर जी द्वारा भरी सभा के सामने यह मांग की गई कि संजय कॉम्प्लेक्स का नाम परिवर्तित कर श्री कृष्ण कुमार कछवाहा कॉम्प्लेक्स किया जाना चाहिए, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी क्योंकि अपना पूरा जीवन उन्होंने इसी संजय कॉम्प्लेक्स एवं सब्जी मंडी को बचाने में लगा दिया। इस बात का सभी संजय कॉम्प्लेक्स के व्यापारी वर्ग द्वारा एवं सब्जी व्यापारियों द्वारा भी समर्थन किया गया। बहुत जल्द व्यपारी वर्ग संजय काम्प्लेक्स के नाम परिवर्तन को लेकर आयुक्त महोदय से भी चर्चा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button