छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवक की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। जिले में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद और गाली-गलौज के चलते युवक की बेरहमी से पत्थर मारकर हत्या की गई।

गली में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली दहशत

घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-46 नयापारा गणेश नगर की है। सुबह स्थानीय लोगों ने गली में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके आसपास भारी मात्रा में खून फैला हुआ था। मृतक की पहचान इरफान बघीरा (26) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पत्थर से हमला कर हत्या की आशंका

घटनास्थल से पुलिस को दो बड़े सीमेंटनुमा पत्थर भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं से वार कर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई।

आपसी विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक इरफान बघीरा और आरोपी नदीम खान व नईम खान के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button