Uncategorised

रायगढ़ में सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के छातामुड़ा चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार ग्रामीण दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम कंवरिहा निवासी बनमाली वैष्णव, जो गांव में किराना दुकान चलाने के साथ-साथ पुरोहिती का कार्य भी करते थे, सोमवार की सुबह अपनी दुकान के लिए राशन सामग्री खरीदने रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान छातामुड़ा चौक के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बनमाली वैष्णव को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button