अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : 6 दिनों में 217 फरार वारंटियों को दबोचा

Advertisement

कार्रवाई: फरार वारंटियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, पूरे जिले में चला सघन अभियान

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान मात्र 6 दिनों में 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई, जिससे जिलेभर में फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

थाना स्तर पर तगड़ी कार्रवाई: जूटमिल सबसे आगे, छाल दूसरे स्थान पर

अभियान में थाना जूटमिल ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 31 वारंटों की तामिली की, जिसमें 18 गिरफ्तारी और 13 स्थायी वारंट शामिल रहे।

इसके बाद थाना छाल ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अन्य थानों ने भी लगातार कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, कोतवाली, भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, कोतरारोड़, पूंजीपथरा, तमनार, कापू, घरघोड़ा और पुसौर थानों में भी लगातार वारंट तामिली की गई।

पूरे जिले में सख्ती: विभिन्न थानों में लगातार गिरफ्तारी

अभियान के दौरान कई थाना क्षेत्रों में दोहरे अंक में वारंट तामील किए गए, जिससे पूरे जिले में पुलिस की सक्रियता और तेज नजर आई। स्थायी वारंटियों की भी लगातार गिरफ्तारी कर अदालत में पेशी सुनिश्चित की गई।

पुलिस का सख्त संदेश: कानून से बचना अब संभव नहीं

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button