Uncategorised

बिलासपुर में मृत गाय को ऑटो के पीछे घसीटा, प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बोदरी और तिफरा के बीच NH-130 पर एक मृत गाय को ऑटो के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर बेरहमी से घसीटा गया। घटना की नजदीकी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मात्र कुछ कदम की दूरी पर हुई, जो इस घटना की गंभीरता को और बढ़ाती है।

राहगीरों में रोष, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

यह विचलित करने वाला दृश्य सड़क से गुजर रहे लोगों ने कैमरे में कैद किया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने घटना को देखकर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मृत पशु को सम्मानजनक ढंग से विदाई देने के बजाय सड़क पर घसीटना न केवल अमानवीय है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

आरोपी ऑटो चालक का दावा

घटनास्थल पर मौजूद आरोपी ऑटो चालक ने दावा किया कि पेट्रोल पंप प्रबंधन के आदेश पर उसने शव को हटाया, क्योंकि लंबे समय तक न तो कोई सरकारी अमला पहुँचा और न ही गौ-सेवा के नाम पर सक्रिय संगठन। हालांकि यह तर्क भी विवादास्पद और अस्वीकार्य माना जा रहा है।

प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल

स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया पर इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सड़कों पर लावारिस पशुओं के शव घंटों पड़े रहने और अंततः इस तरह की अमानवीय कार्रवाई की ओर प्रशासन की सुस्त प्रतिक्रिया को लोग चिंता का विषय बता रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button