रायगढ़

खाद्य गुणवत्ता रायगढ़ : डेयरी, मिठाई और बेकरी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, ब्रेड और केक के लिए नमूने

Advertisement

रायगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने मंगलवार को शहर के डेयरी दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी संचालकों के यहां निरीक्षण किया।

पनीर एनालॉग बिक्री पर प्रतिबंध की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को राज्य शासन द्वारा डेयरी एनालॉग एवं पनीर एनालॉग उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार के पनीर एनालॉग उत्पादों का विक्रय न करें और केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री ही बेचें।

बेकरी से लिए गए ब्रेड और केक के नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलूडीपा रायगढ़ स्थित आरजू बेकरी का निरीक्षण कर ब्रेड और केक के एक-एक विधिक नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। इन नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जागरूकता अभियान भी चलाया गया
निरीक्षण के दौरान विभाग ने सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों के तहत खाद्य सुरक्षा से संबंधित पोस्टर दुकानों में लगाए और दुकानदारों व उपभोक्ताओं को जागरूकता पाम्पलेट वितरित किए। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की अपील की।

टीम रही मौजूद
अभियान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी के निर्देशन में संचालित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button