रायगढ़

नारायणपुर: एसपी और कलेक्टर निरंतर अबुझमाड़ सहित जिले के विभिन्न सुदुरवर्ती क्षेत्रों के प्रवास पर..। विकास कार्यों में गति व सुरक्षा व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/नारायणपुर-03.12.21-पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू विगत कुछ दिनों से अबुझमाड़ सहित जिले के सुदुरवर्ती अंचल के प्रवास पर साथ होते हैं। इस दौरान उनका प्रमुख लक्ष्य जिला के सर्वांगीण विकास के लिये विकास कार्यों की समीक्षा, आम नागरिकों से मिलकर जन सुविधाओं का अवलोकन करना तथा जन सुविधाओं में अभिवृद्धि के लिये कार्य करना है। प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल थाना कैम्प का विजिट कर पुलिस सशस्त्र बल तथा केन्द्रीय बलों के जवानों से मिलकर उन्हें विकास कार्यों में योगदान देने के लिये प्रेरित करने का भी कार्य निरंतर कर रहे हैं। अभी हाल ही में एसपी और कलेक्टर बासिंग और कोहकामेटा के संयुक्त प्रवास पर रहे, वहां उन्होने बासिंग और कोहकामेटा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर जन सुविधाओं का जायजा लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button