Uncategorised

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन नकल प्रकरण शून्य

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों ने भौतिक शास्त्र और भूगोल विषय की परीक्षा दी। मंडल के अनुसार, पहले दिन पूरे प्रदेश में एक भी आधिकारिक नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

हालांकि राजधानी रायपुर के एक परीक्षा केंद्र से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के साथ अलग-अलग व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है।

नकल करते पकड़े गए दो छात्र

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते पकड़े गए। आरोप है कि हिंदी माध्यम का छात्र रोने और माफी मांगने के बाद दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति पा गया, जबकि अंग्रेजी माध्यम के छात्र को तत्काल कक्ष से बाहर कर दिया गया।

एक छात्र के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने से करीब 30 मिनट पहले बाहर किए गए छात्र को भी वापस बुलाकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। चूंकि नकल का कोई औपचारिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया, इसलिए मंडल के रिकॉर्ड में मामला शून्य रहा।

भेदभाव के आरोप

बताया जा रहा है कि संबंधित परीक्षा कक्ष में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 22 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठे थे। इसी दौरान दोनों मामले सामने आए। कुछ छात्रों का आरोप है कि स्कूल की प्राचार्य पर पहले भी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगते रहे हैं।

हालांकि इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button