देश विदेश

एअर इंडिया विमान हादसा : अहमदाबाद में 265 की मौत, पीएम मोदी ने घटनास्थल का लिया जायजा

Ahmedabad, June 12, 2025 — गुजरात की राजधानी अहमदाबाद गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसे का गवाह बनी, जब एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 241 यात्रियों सहित कुल 265 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और सीधे घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएम को राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक में हादसे की जांच, पीड़ित परिवारों की सहायता और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार शाम को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान के लिए 1000 से अधिक डीएनए टेस्ट किए जाएंगे, जिनकी सुविधा राज्य सरकार के पास उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button