देश विदेश
केन्या में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 22 लोगों की मौत; कई घायल

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे यात्री, काउंटी कमिश्नर ने जताई मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
नैरोबी। केन्या में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
माकुएनी काउंटी के कमिश्नर अब्दुल्लाही खलीफ ने आशंका जताई है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है।






