Uncategorised

रायगढ़ : खाना बनाते समय झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में खाना बनाते समय झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलमेत डेलकी (45 वर्ष) पति दुखीराम डेलकी 25 जून को घर पर अकेली थी, जबकि उसका बेटा और बहू खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान वह रसोई में खाना बना रही थी, तभी उसे अचानक चक्कर आया और वह चूल्हे पर गिर पड़ी। गिरने से उसका दायां हाथ बुरी तरह झुलस गया।

शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने उसे घायल अवस्था में पाया और तुरंत लमडांड स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लैलूंगा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर 13 जुलाई को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां 16 जुलाई की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button