Uncategorised

सड़क हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार साथी पर केस दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमनार, छत्तीसगढ़।

तमनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दो युवक बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को रायगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में भजनलाल की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, भजनलाल राठिया (27) अपने साथी रमाशंकर राठिया के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 C 5877) में सवार होकर 16 जुलाई की रात तमनार से अपने गांव महलोई लौट रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे, जब वे अर्धनारेश्वर मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे, तो रमाशंकर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रास्ते में तोड़ा दम

घटना के बाद भजनलाल को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मृतक के पिता तीरथ राठिया ने तमनार थाने में दी।

बाइक चालक पर मामला दर्ज

पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर बाइक चला रहे रमाशंकर राठिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 184 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button