Uncategorised

जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार मणिकांत पांडेय को अकलतरा से स्थानांतरित कर जांजगीर सिटी कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान में जांजगीर कोतवाली में पदस्थ प्रवीण द्विवेदी को शिवरीनारायण थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भास्कर शर्मा को टीआई के रूप में अकलतरा भेजा गया है।

रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ कमलेश कुमार शेण्डे और रामकुमार जैन को यातायात शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

एसपी विजय पांडेय का मानना है कि यह फेरबदल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button