Uncategorised

रायगढ़ में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने पुलिस का CCTV अभियान तेज़, अब तक 101 कैमरे लगाए गए

Advertisement

रायगढ़, छत्तीसगढ़। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र रायगढ़ पुलिस ने 5 जुलाई से एक विशेष CCTV निगरानी अभियान की शुरुआत की है, जिसका असर अब दिखने लगा है। महज 15 दिनों में जिले के 10 थाना क्षेत्रों में 56 स्थानों पर कुल 101 कैमरे लगाए जा चुके हैं। आने वाले 10 दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय (SP ऑफिस) के बाहर भी सुरक्षा कड़ी करते हुए मुख्य द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले 4 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी नजर पूरे क्षेत्र को कवर करती है।

जनभागीदारी से मिल रहा सहयोग

पुलिस प्रशासन ने व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर अपील की थी कि लोग अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और घरों के बाहर कम से कम एक कैमरा सड़क की ओर जरूर लगाएं। इस अपील का व्यापक असर पड़ा है और लोग स्वेच्छा से कैमरे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।

कैमरे में कैद हुआ मंदिर चोरी का आरोपी

इस अभियान का एक सकारात्मक परिणाम यह भी रहा कि श्री श्याम मंदिर से 25 लाख की चोरी के मामले में संभावित आरोपी को रामनिवास टाकीज रोड पर लगे कैमरे में देखा गया है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस जांच को और मजबूत कर रही है।

DSP का बयान

रायगढ़ डीएसपी सुशान्तो बनर्जी ने बताया, “इस अभियान में आम लोग भी सहयोग कर रहे हैं। अब लोग अपने-अपने घरों और दुकानों के बाहर कैमरे लगा रहे हैं, जिससे मुख्य सड़कें और गालियां निगरानी में आ रही हैं।”

अभियान जुलाई तक रहेगा जारी

पुलिस का यह अभियान पूरे जुलाई महीने तक जारी रहेगा और इसके तहत और भी इलाकों को CCTV कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे अपराधियों पर नकेल कसने में काफी मदद मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button