Uncategorised

रायगढ़ : शासकीय क्वार्टर में चोरी करने वाले युवक समेत दो नाबालिग गिरफ्तार, नकदी और लैपटॉप बरामद

Advertisement

रायगढ़ | चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक स्थित शासकीय क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28 हजार रुपए नकद, एक HP लैपटॉप सहित चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

शादी में गए थे मकान मालिक, लौटे तो मिला सूना घर

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुरेश बेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ हैं और शासकीय क्वार्टर क्रमांक ए/2 में निवास करते हैं। 28 जून को वे अपने परिवार के साथ आमगांव (तमनार) एक शादी समारोह में गए थे। जब वे 30 जून की सुबह लौटे, तो पाया कि घर का सामान बिखरा हुआ है और 42 हजार रुपये नकद, HP लैपटॉप, दो स्मार्ट वॉच और दो चांदी की पायल गायब हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा आरोपी

मामले की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कसेरपारा निवासी 18 वर्षीय आशीष चौहान और दो नाबालिगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया।

न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है कि कहीं इनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button