Uncategorised

अभनपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्थर खदान के गड्ढे में बोरी में बंद मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर/अभनपुर : राजधानी से सटे अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेंद्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर तैरती हुई बोरी के अंदर एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

यह मामला राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने खदान के गड्ढे में तैरती एक बोरी देखी, जिसमें से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उसमें एक युवक की लाश नजर आई। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या कर लाश को बोरी में भरकर पानी में फेंकने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम जांच में जुट गई है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। वहीं, इस जघन्य वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button