Uncategorised

छत्तीसगढ़ : बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार शाम की है, जब नवागांव धौंराडांड निवासी रेखा राउत (47) पर आरोपी लुकेश्वर यादव (21) ने रास्ते में घात लगाकर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेखा राउत की बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है और वह हाल ही में रथ उत्सव के लिए मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही लुकेश्वर यादव ने युवती से छेड़छाड़ की थी। यह बात जब रेखा को पता चली तो उन्होंने युवक को डांटा और उसके परिवार से शिकायत की। दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था और आरोपी के पिता ने माफी मांगी थी, लेकिन लुकेश्वर ने इस अपमान को दिल में रख लिया।

25 जुलाई की शाम रेखा जब उपरपारा से अपने घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने उन्हें रास्ते में रोका और कुल्हाड़ी से गले व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार हो गया।

लैलूंगा थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी। रविवार देर शाम लुकेश्वर को हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button