Uncategorised

मेष से मीन तक : 5 अगस्त को कौन सी राशि होगी भाग्यशाली?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होती दिख रही हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। बस दोपहर तक अपना ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद समय थोड़ा खराब होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंदित जीवन गुजारेंगे। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा बस भावुकता पर काबू रखें। लिखने, पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन लाभ होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। बस अभी निवेश वर्जित रहेगा और जुबान पर काबू रखें बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, संतान अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से चीजें जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। बस स्वास्थ्य में सिर दर्द और नेत्र पीड़ा का ध्यान रखें। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button