Uncategorised

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी

रायपुर, 7 अगस्त 2025 — राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी अंतर देखा गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.6 और 2.3 डिग्री अधिक है।

कई जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जगदलपुर में 44 मिमी, पेंड्रारोड में 40 मिमी, राजनांदगांव में 50 मिमी बारिश हुई, वहीं ओरछा, दुर्ग, कोंटा सहित अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए बिजली चमकने, तेज गर्जना और बौछारों की चेतावनी दी है।

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 7 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

न्यायधानी बिलासपुर में गर्मी का कहर
बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। दो अगस्त को तापमान सामान्य से नीचे था, लेकिन उसके बाद से सूरज ने तीखी तपिश के साथ लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और उमस ने लोगों को सावन की ठंडक का एहसास तक नहीं होने दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button