Uncategorised

सक्ती : पारिवारिक रंजिश में 45 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, बेटा गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


सक्ती जिले में रविवार रात हुई एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में पारिवारिक गुटबाजी और पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले मृतक को घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र किया और फिर पूरे गांव में घसीटते हुए लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमले के दौरान मृतक का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लाठी-डंडों से इतना पीटा गया कि सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना इतनी भयावह थी कि ग्रामीण भय से अपने घरों में कैद रहे और किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खूनखराबे का कारण बना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button