Uncategorised

खैरागढ़ में सनकी आशिक की खौफनाक साजिश नाकाम, स्पीकर में छिपा बम पकड़ा गया, 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आशिक ने अपनी प्रेमिका के पति को मारने के लिए फिल्मी अंदाज़ में साजिश रच डाली। आरोपी ने इंटरनेट से बम बनाने की तरकीब सीखी और स्पीकर के अंदर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) फिट कर मौत का पार्सल भेजा। गनीमत रही कि वक्त रहते इसकी भनक लग गई और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गंडई निवासी इलेक्ट्रिशियन अफसार खान के घर यह पार्सल पहुंचा। बाहर से यह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसका वजन असामान्य रूप से ज्यादा था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। शक होने पर अफसार ने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए—स्पीकर के भीतर जिलेटिन की छड़ें और डिटोनेटर छिपा हुआ था। अफसार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया।

जांच में पता चला कि यह पूरी साजिश विनय वर्मा ने रची थी। उसने यूट्यूब से आईईडी बनाने की तकनीक सीखी और प्रेमिका के पति अफसार को खत्म करने की प्लानिंग की। इस खतरनाक खेल में कई लोग शामिल थे—किसी ने फाइनेंस दिया, किसी ने जिलेटिन की अवैध सप्लाई की और किसी ने पार्सल पर इंडिया पोस्ट का फर्जी लोगो तैयार किया।

खदानों से आया बारूद, नेटवर्क का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की खदानों से अवैध रूप से लाया गया था। छापेमारी में आरोपियों के पास से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने बताया कि यह सिर्फ हत्या की साजिश का मामला नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भी खुलासा है।

सात आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस
पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फाइनेंसर, डिलीवरी करने वाले, जिलेटिन सप्लायर और फर्जी लोगो तैयार करने वाला भी शामिल है। सभी पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

लोगों में दहशत, बोले – “फिल्मों से भी खतरनाक सीन”
इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसी कहानियां तो फिल्मों में देखी जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी में कोई आशिक इतना सनकी हो सकता है, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button