Aaj Ka Rashifal: 18 अगस्त इन 6 राशियों के लिए रहेगा वरदान समान, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल यात्रा से बचें।
वृषभ राशि
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। नया काम शुरू करने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाएं जागेंगी। आशाएं बलवती होंगी।
मिथुन राशि
समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाहा कार्य सिद्ध होगा। झूठ बोलने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि
अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
सिंह राशि
दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। दूर स्थान से शुभ संदेश प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला राशि
कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रह सकता है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशि
काम बहुत है, कार्यनीति अच्छे से तय करें। नया काम शुरू करने से बचें। धैर्य से कार्यों को समर्पित रहें। मध्याह्न से राहत का अनुभव होगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वाहन खरीदने का मन होगा।
मकर राशि
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित हो सकते हैं। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कुंभ राशि
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन राशि
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।












