Uncategorised
अग्निवीर सेना भर्ती 2025-26 : बस्तर के सफल अभ्यर्थियों को 29 अगस्त तक करना होगा पंजीयन

जगदलपुर। भारतीय थलसेना की अग्निवीर भर्ती 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित कंप्यूटर परीक्षा में बस्तर जिले के कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब वे अभ्यर्थी, जो शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, अपने उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, आड़ावाल (जगदलपुर) में 29 अगस्त तक कार्यालयीन समय में पंजीयन करा सकते हैं।
प्रशासन ने बताया कि पंजीयन कराने वाले युवाओं को भर्ती पूर्व कौशल विकास एवं शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे मुख्य भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।












