Uncategorised

कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर केंद्रीय जेल से कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद रायपुर केंद्रीय जेल से गुरुवार को एक कैदी फरार हो गया। कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू (निवासी मथुरा, उत्तरप्रदेश) मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में 15 साल की सजा काट रहा था। घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। अपने स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जेल प्रबंधन ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अदालत से मिली थी लंबी सजा

विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की अदालत ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को चंद्रवीर को 15 वर्ष की कैद और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। साथ ही, जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त छह साल कैद की सजा भी तय की गई थी।

ऐसे दिया प्रहरी को चकमा

गंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की है। जेल प्रहरी मनीष रजवाड़े की निगरानी में चंद्रवीर समेत चार अन्य बंदियों को पुराने जेल मुख्यालय की मरम्मत कार्य के लिए ले जाया गया था। करीब डेढ़ से दो बजे के बीच, चंद्रवीर ने मौके का फायदा उठाया और प्रहरी व अन्य बंदियों को चकमा देकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

करीब ढाई बजे जब उसकी गैरमौजूदगी का पता चला, तो प्रहरी अन्य बंदियों को लेकर तुरंत जेल लौटा और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पूरे स्तर पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कैदी का पता नहीं चला। अंततः मामले की जानकारी गंज थाने को दी गई और प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, उसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को भी भेज दी गई है, ताकि वहां से भी सहयोग मिल सके। घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button